फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 मार्गों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा दो करोड़ से होगी 11 सड़कों की मरम्मत
विज्ञापन

भदोही।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को अपने आवास स्वदेशी आश्रम में तीन नवनिर्मित मार्गों का लोकार्पण करने के साथ 11 संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए शिलापट्ट का अनावरण किया। मरम्मत होने वाले सभी 11 मार्गों पर 2.25 करोड़ खर्च होंगे। इस मौके पर सांसद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 2060 स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ग्राम लखनों से जिला मुख्यालय सरपतहां तक मार्ग पर प्रकाश की भी व्यवस्था करा दी गई है। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के पश्चात सांसद ने लोकार्पण और मरम्मत होने वाले सड़कों का शिलापट्ट अनावरित किया। उन्होंने कहा कि थोड़ा और समय लगेगा लेकिन गांव हो या शहर संपर्क मार्गों की दशा ठीक हो जाएगी। ऐसी शासन की भी मंशा है। बताया कि विशेष मरम्मत योजना के तहत दो करोड़ 25 लाख की लागत से 11 संपर्क मार्ग की मरम्मत होगी। धन अवमुक्त हो गया है। पीडब्लूडी विभाग यह काम करेगा, जो अतिशीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने जनता से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खुद देखने की अपील की। सांसद ने बताया कि सांसद निधि से बनकर तैयार हुए निदूर बाजार में एक किमी इंटरलॉकिंग मार्ग, भदोही दुर्गागंज मार्ग से सराय-छत्रशाह रोड से बाबू लाल बिंद के घर तक औरमर्यादपट्टी-उमरी मार्ग से जोखन यादव के घर तक मार्ग के इंटरलाकिंग और अंडरग्राउंड नाली का काम पूरा हो चुका है, जिसे ग्रामीणों को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो काम हो रहे हैं, जो नहीं हो सके हैं, सब की जानकारी उन्हें और शासन को है। थोड़ा समय लगेगा लेकिन सभी कार्य पूरे होंगे। इस मौके पर शैलेंद्र दूबे, नागेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार सिंह चिट्टू, प्रिय कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, सुनील मिश्र, राकेश मिश्र, सर्वेश पाल, राकेश दूबे, प्रवीण तिवारी, शिवशंकर यादव, उमेश तिवारी, शिवम दूबे, संजय मिश्र, आदि रहे।
विज्ञापन



जिन मार्गों की होगी मरम्मत
भदोही। सांसद द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार घोसिया नहरा से होते हुए सेऊर चिंतामणिपुर मार्ग, जीटी रोड से धूरीपुर से जाठी होते हुएफौदीपुर-डभका मार्ग, गोपीगंज स्थित रामरति बिंद के मकान से सरई रजपुतानी होते हुए चकवा मार्ग, अमवा सारीपुर से हीराचक डेहरिया होते हुए लालानगर मार्ग, चौरी महाराजगंज मार्ग पर बरैला से नरपतपुर जगदीशपुर होते हुए भदोही-कपसेठी मार्ग, सुरियावा-भदोही मार्ग से कौड़र मार्ग, सुरियावा- मतेथू मार्ग पर नहर पुलिया से एकौनी होते हुए छनौरा-अभोली मार्ग, जोगीपुर त्रिमुहानी से भुआजाग होते हुए दरीबपुर नहर पुल तक मार्ग, दिघवट-उदयकरनपुर होते हुए भैसहटा मार्ग, मानिकपुर-पल्हैया मार्ग से भकोडा भदरमनपुर कंतापुर मार्गों की मरम्मत होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें