फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से फाटक टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही।
विज्ञापन

मंगलवार को सायं 5.30 बजे वाहन के धक्के से अहमदगंज रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। फाटक बंद न हो पाने की वजह से रूट पर ट्रेनों को काशन के सहारे चलाया गया। घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग खड़ा हुआ लेकिन फाटक के गेटमैन की तहरीर पर आरपीएफ ने वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड की ओर से शहर के लिए मंगलवार की शाम तेजी से आई एक टाटा 407 ने फाटक में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे दक्षिण ओर का फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद भागने के चक्कर में वाहन ने उत्तरी फाटक में भी टक्कर मार दी जिससे फाटक बंद होने लायक नहीं रह गया। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि फाटक बगैर बंद किए काशन के सहारे ट्रेनों को पास किया गया। देर रात तक फाटक की मरम्मत की जा रही थी। उधर, आरपीएफ ने बताया कि गेटमैन धीरज की शिकायत पर वाहन चालक के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि उक्त चालक तो फरार है लेकिन वाहन का नंबर पुलिस के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें