फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 ग्राम पंचायत अधिकारियों समेत 15 को प्रतिकूल टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का खाता गलत फीड करने के कारण विभिन्न ब्लॉकों के 13 ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल टिप्पणी जारी की गई है। साथ ही औराई ब्लॉक के लेखाकार और कंप्यूटर ऑपरेटरों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह कार्रवाई मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने की।
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक चूक उजागर हुई है। ग्राम पंचायत अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की कारस्तानी से बड़ी संख्या में लाभार्थियों की धनराशि अन्य खातों में चली गई। खाता फीडिंग में गड़बड़ी सामने आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले भदोही ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी सुजीत विश्वकर्मा, अनिल श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, औराई ब्लॉक के रंजन यादव, पारसनाथ, संजय दुबे, गुलपत राम, गुलाब सरोज, डीघ ब्लॉक के लालचंद पांडेय, श्याम सुंदर पांडेय, सुरियावां ब्लॉक के मनोज कुमार मौर्य, संतोष कुमार सिंह और राजनाथ के विरुद्ध प्रतिकूल टिप्पणी जारी की। इसी तरह, औराई ब्लॉक के लेखाकार प्रमोद दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने अमवा माफी के लाभार्थी नन्हेलाल के फीड किए गए गलत खाते का मिलान नहीं किया। इससे लाभार्थी की धनराशि दूसरे खाते में चली गई। उनसे 11 अगस्त तक स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही गलत खाता फीड करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार से भी 11 अगस्त तक स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ को दी गई चेतावनी
ज्ञानपुर। सीडीओ के मुताबिक औराई ब्लॉक के तत्कालीन खंड विकास अधिकारी जवाहर लाल की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता बरती गई है। पात्र लाभार्थी के खाते का मिलान कराए बिना ही अपात्र व्यक्ति के खाते में आवास की धनराशि का भुगतान करा दिया गया। इसके लिए उन्हें चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें