फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानपुर विधायक ने चयनित किए 34 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। अंत्योदय मिशन गांव के चयन को लेकर भले ही दूसरे विधानसभाओं में माथापच्ची चल रही है, लेकिन ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने मुख्यमंत्री की घोषणा के चंद दिनों बाद ही 34 गांवों का चयन कर डीएम और सीडीओ को कॉपी सौंप दी। जिससे इन गांवों का अनुमोदन होकर शासन को चला जाए।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया, अंबेडकर और जनेश्वर मिश्र गांव की तर्ज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिनों अंत्योदय मिशन योजना गांव की घोषणा की थी। इन गांवों में प्राथमिकता के आधार पर सभी विकास कार्य कराए जाएंगे। ज्ञानपुर विधायक की सूची में डीघ ब्लॉक के कलातुलसी, मवैयाथानसिंह, कूड़ीकला, बहपुरा, अरई, डीघ, दरवांसी, सुधवैं, चंदापुर, नगरदह, सरायजगदीश, सागररायपुर, सदाशिवपट्टी, गुलौरी, केदारपुर, बारीपुर, नवधन, ओझापुर, घनश्यामपुर जबकि ज्ञानपुर ब्लॉक में बैदाखास, पकरीकला, घोरहां, अइनछ, कठौता, पूरेभान, पिलखुना, नंदापुर को शामिल किया है। अभोली ब्लॉक में मऊरामशाला, वीरमपुर, वीरभद्रपट्टी, दानूपुर पश्चिमपट्टी गांव चिन्हित हैं। माना जा रहा है कि ज्ञानपुर विधानसभा में ज्यादातर गांव लोहिया और जनेश्वर मिश्र योजना से संतृप्त हो चुके हैं जिससे चयन में काफी दिक्कत नहीं उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें