फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन मेला डीआईजी ने किया जीटी रोड निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज/सुभाषनगर। विंध्याचल मंडल के डीआईजी रतन कुमार ने शुक्रवार को कांवरियों की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को जीटी रोड का आकस्मिक निरीक्षण किया। बाबूसराय से ऊंज बार्डर तक उत्तरी लेन पर क्रॉसिंग और कट्स की जांच की। साथ ही बैरिकेडिंग किए जाने वाले और बैरियर वाले क्रासिंग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बताया कि सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इसलिए प्रशासन में खासतौर पर पुलिस के लिए सुरक्षा की जिम्मेदारी बढ़ जा रही है। उन्होंने पहले सोमवार को खासतौर पर चौकसी बरतने का निर्देश दिया। डीआईजी ने सर्विस लेन को अतिक्रमण से पूरी तरह खाली रखने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि उत्तरी लेन पर छोटे-बड़े समेत किसी वाहनों का आवागमन नहीं होगा। इसकी अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा थाने में भी डीआईजी ने मातहतों के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक की। कहा कि प्रशासन की जरा सी भी लापरवाही माहौल को बिगाड़ सकती है। इसलिए विशेष सतर्कता बरतते हुए अपने जिम्मेदारी को समझे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी रामकरण, एसओ मनोज पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें