फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही जिला स्थापना दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। देश के वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब आफ इंडिया के पूर्व महासचिव पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विकास करने के लिए हमें अपने मन में वैसी सोच भी बैठानी होगी। सकारात्मक सोच से जो छवि बनकर उभरेगी वह आगे चल कर ब्रांड का रूप लेगी। उन्होंने कहा कि भदोही जैसा छोटा सा शहर देश को अधिक विदेशी मुद्रा कमाकर दिलाता है। हमें इस बात की ब्रांडिंग करनी चाहिए। इससे क्षेत्र की ओर नजरें बढ़ेंगी और भदोही तरक्की करेगा। वे बीती रात शोसल विजन द्वारा एक होटल ॅमें भदोही जनपद के 23 वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने कहा कि ब्रांड बनाना आसान काम नहीं है लेकिन यदि ऐसा करने में सफल हो गए तो उसका असर लंबे समय तक देखने को मिलता है। भदोही को ब्राड के रूप में विकसित करने के लिए भदोही वासियों को खुद आगे आना होगा। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि वो भदोही शहर को विकसित करने के भागीरथ प्रयास हो रहे हैं। जनसहयोग से ऐसा संभव है। उन्होंने लोगों से सहयोग मांगा।


उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
भदोही (ब्यूरो)। जिला स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम में आयोजकों भदोही जनपद की गरिमा बढ़ाने वाले लोगों को सम्मानित किया। सीतामढ़ी के मुन्ना पांडेय, कालीन निर्यातक बृजेश गुप्ता, हाईस्कूल टापर आंचल मौर्या, इंटरमीडिएट टापर नवीन मौर्या, प्राची प्रिया, हाफ मैराथन के संयोजक मनीष पांडेय, अवकाश प्राप्त शिक्षक अब्दुल रहीम अंसारी, आरटीआई एक्टिविस्ट विभूति नारायण दूबे, आनंद पांडेय, मीनाक्षी यादव, भजन गायक दीपक तिवारी और विक्की पांडेय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें