फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने महिला पर किया हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। औराई थाना क्षेत्र के डीह बड़गांव में शनिवार को मनबढ़ों ने पुस्तैनी जमीन पर निर्माण कर रही महिला पर लाठी, ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। इससे सोनी बेगम (40) पत्नी लियाकत गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने घायल सोनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक होने पर दूसरी जगह रेफर कर दिया। उधर, औराई पुलिस ने हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। महिला की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। घायल महिला के सिर समेत पूरे शरीर में गंभीर चोट आई है। घायल सोनी ने बताया कि मनबढ़ पहले भी धमकी दे चुके थे। उसके परिवार को धमकाकर जमीन कब्जा करना चाहते हैं। इसी के चलते हमला किया। सीओ औराई सुशील कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ छानबीन कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें