ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर में बृहस्पतिवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फरवरी माह में प्रतिदिन विद्यालय आने वाले 113 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाध्यापक धीरज सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर में कुल 326 बच्चे नामांकित हैं। इसमें फरवरी में 113 बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आए। इसमें सर्वाधिक 29 बच्चे कक्षा तीन, कक्षा चार में 25, कक्षा पांच में 25, पहली कक्षा में 12, कक्षा दो में 22 बच्चे पूरे 23 दिन विद्यालय आने वालों में रहे। कक्षा एक दो और तीन को पेंसिल, रबर, कटर, कक्षा चार, पांच को पेन एवं उपयोगी शिक्षण सामग्री देकर विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित किया। सत्र के अंतिम दिन 30 मार्च को पूरे वर्ष में जो बच्चे शत प्रतिशत उपस्थित रहेंगे, उन्हें उनके माता-पिता के साथ विशेष प्रोत्साहन व सम्मान दिया जाएगा।