सुरियावां। थाना क्षेत्र के महजूदा बाजार में बृहस्पतिवार को सुरियावां-पाली मार्ग पर परीक्षा देने जा रहा छात्र सौरभ गुप्ता एक राहगीर को बचाने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया। सौरभ गुप्ता (18) पुत्र महेंद्र गुप्ता दुर्गागंज के गौरा गांव का निवासी है। वह परीक्षा देने जा रहा था। महजूदा बाजार के पास पहुंचा तो याद आया कि प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र लेने के लिए वापस घर लौट रहा था कि इसी बीच महजूदा बाजार के पास राहगीर को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी सुरियावां पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।