फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 11.18 क्विंटल पटाखा बरामद, गोदाम सील किया

विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली में पकड़ा गया पटाखा। स्रोत पुलिस - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अमवा माफी गांव में पुलिस और राजस्व टीम ने शुक्रवार को अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एक गोदाम में रखा 11 क्विंटल 18 किलो अवैध पटाखा बरामद किया। गोदाम सील कर भंडारण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर जिले के अलग-अलग स्थानों पर पटाखों का भंडारण किया जा रहा है। भंडारण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
औराई के तहसीलदार राहुल मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को अमवा माफी उग्रसेनपुर स्थित एक बंद गोदाम का ताला तोड़कर तलाशी ली। जहां बिना लाइसेंस के अवैध रूप से भंडारित 1118 किलो बारूदयुक्त पटाखा 33 गत्ते से बरामद हुआ। घनी आबादी में अवैध रूप से खतरनाक पटाखों का भंडारण कर लोगों का जीवन संकट में डालने के आरोप में पुलिस टीम ने रामचंद्र निवासी खरहट्टी मोहाल गोपीगंज को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि बरामद पटाखों में बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, कृष्णा छाप जवान फुलझड़ी, मोरी छाप लगेन रॉकेट, चंद्रमा बैग, मिसाइल आदि शामिल हैं। एएसपी के मुताबिक ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि उक्त गोदाम रामचंद्र गुप्ता का है, जो उसने अपनी बेटी के नाम पर लिया है, लेकिन इसका पूरा संचालन व देखभाल स्वयं रामचंद्र ही करता है। वह त्योहारों के सीजन में अत्यधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से घनी आबादी वाले क्षेत्र में बिना किसी वैध लाइसेंस के इन खतरनाक पटाखों का भंडारण व चोरी-छिपे क्रय-विक्रय कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें