फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी योद्धाओं की तस्वीर साफ, 12 के बीच होगा घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा चुनाव के मैदान में 12 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। शुक्रवार को किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। इससे 12 प्रत्याशियों के बीच सियासी घमासान पक्का हो गया। इसमें गठबंधन, भाजपा, कांग्रेस समेत छोटे दल और निर्दली प्रत्याशी शामिल हैं। दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न भी आवंटित कर दिया गया।
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में जिले में 12 मई को मतदान होगा। इसके लिए 16 अप्रैल से अधिसूचना जारी की गई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान 32 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। पर्चों की जांच में शिवसेना समेत 20 प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया। इससे 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हुए थे। नाम वापसी के लिए प्रमुख दलों की ओर से रणनीति बनाई गई थी, लेकिन शुक्रवार को कोई भी प्रत्याश्ी मैदान से नहीं हटा। इससे अब चुनावी योद्धाओं की तस्वीर साफ हो गई है।
विज्ञापन

बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र, भाजपा के रमेश बिंद, कांग्रेस के रमाकांत यादव, एनसीपी के डॉ. अखिलेश, पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया के डॉ. राजेश कुमार वर्मा, निर्दलीय कुलदीप, पूर्वांचल क्रांति दल के रामसखा त्रिपाठी, हिंदुस्तान निर्माण दल के विनोद, निर्दल सुशील, निर्दल संतलाल, जनहित किसान पार्टी के सैय्यद मोहम्मद आरिफ और भारत माता सपूत पार्टी के सतीश बेलदार के बीच मुकाबला होगा। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि नाम वापसी के दिन किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


किसी को मिला कप-प्लेट तो अंगूठी पाकर खुश
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट के नामांकन कक्ष में शुक्रवार को नाम वापसी के बाद सभी प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया गया। एनसीपी, बसपा, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को जहां पार्टी का सिंबल दिया गया, वहीं निर्दल एवं छोटे दलों को अलग-अलग सिंबल मिले। पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया के राजेश वर्मा को कैरम बोर्ड, हिंदुस्तान निर्माण दल के विनोद को पानी की टंकी, पूर्व ांचल क्रांति दल के रामसखा को आलमारी, निर्दली कुलदीप को मेज, सतीश बेलदार को बांसुरी, सुशील बिंद को कप-प्लेट, सैय्यद मो. आरिफ को ट्रैक्टर चलाता किसान और संतलाल को अंगूठी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें