फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारण से लगी आग, 550 बोझ जलकर हुआ राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरियावां। गर्मी में किसानों की गाढ़ी कमाई में आग लगने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार की देर रात सुजानपुर गांव में एक किसान की खलिहान में रखी चार बीघे गेहूं की फसल में आग लग गई। किसान ने फसल को मड़ाई के लिए रखा था। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

सुरियावां थानाक्षेत्र के सुजानपुर गांव में बृहस्पतिवार को देर रात खेत में रखे 550 गेहूं के बोझ में आग लग गई। देखते ही देखते बोझ धू-धूकर जलने लगे। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। सुजानपुर निवासी जयशंकर तिवारी ने चार बीघे गेहूं की फसल को काटकर खेत में ही मड़ाई के लिए इकट्ठा किया था। बृहस्पतिवार को देर रात अबूझ हाल में गेहूं के बोझ जलने लगे। आग कैसे लगी, यह कोई नहीं जानता। देखते ही देखते मौके पर ग्रा मीणों की भीड़ जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी आग की लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर उपस्थित लोगों ने 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई। सुबह जयशंकर तिवारी ने थाने में जाकर अगलगी की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें