फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 हजार बकाएदारों को बिजली विभाग भेजेगा आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले में बिजली बिल वसूली का बुरा हाल है। बिजली विभाग ने ऐसे 33 हजार बड़े बकायेदारों को चिह्नित किया है, जिनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। लाखों के ये बकायेदार कई बार नोटिस के बाद भी बकाये का भुगतान नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

बिजली के बड़े बकाएदारों को राहत देने के लिए सरचार्ज माफी योजना के बावजूूद 33 हजार बकाएदारों ने बिल भगुतान नहीं किया है। बिजली विभाग ने ऐसे बकायेदारों की सूची बनाकर राजस्व वसूली (आरसी) की तैयारी का मन बना लिया है। पिछले महीने प्रदेश सरकार ने सरचार्ज माफी योजना के तहत बिजली बकाएदारों को बड़ी राहत दी। इसके तहत 31 जनवरी तक तक सरचार्ज माफी के बाद बकाया बिल का 30 फीसदी जमाकर रजिस्ट्रेशन कराने पर मार्च महीने तक बिल जमा करने पर योजना का लाभ देने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया था। जिसका लाभ लेने के लिए जिलेभर में अब तक 22 हजार उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसके तहत लगभग सात लाख रुपये रजिस्ट्रेशन के रूप में जमा किया जा चुका है। वहीं 33 हजार बकाएदार उपभोक्ताओं ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि 33 हजार बकाएदार उपभोक्ताओं की सूूची तैयार कर ली गई है। अगर 15 फरवरी तक सरचार्ज माफी के बाद बचे हुए बिजली बिल का 30 फीसदी जमा कर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो उन सभी के खिलाफ आरसी जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें