फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़पालक को धनगर महासभा ने दी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। 140 भेड़ों की मौत के बाद बेटी के विवाह को लेकर परेशान लखनों निवासी झल्लर पाल की मदद के लिए लोग आगे आने लगे हैं। सोमवार को धनगर महासभा की ओर से परिवार को आर्थिक मदद की गई, साथ ही कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल से बात कर सरकारी मदद दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

पांच दिन पहले लखनों गांव निवासी झल्लर पाल की 140 भेड़ों की मौत हो गई थी। रात में कुत्तों के हमलों से उनकी मौत होने की बात सामने आई। आर्थिक रूप से कमजोर झल्लर पाल की बेटी की शादी आठ फरवरी को है। भेड़ों की मौत से उसके सामने कठिन समस्या आ गई। सपा, पाल विकास समिति के बाद सोमवार को धनगर महासभा के मंडल अध्यक्ष अखिलेश प्रकाश पाल ने पीड़ित के घर पहुंचकर आर्थिक मदद की। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर अविलंब सरकारी मदद दिलाने की मांग की जाएगी। इस दौरान सूबे के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल से बात की, जिसमें उन्होंने अविलंब लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हीरालाल पाल, रविंद्र कुमार पाल, धर्मराज पाल, सुशील पाल, गुलाब पाल, अजय पाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कोटेदार ठाकुर पाल, हरिशंकर पाल, राकेश आदि ने भी आर्थिक सहायता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें