फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर गरीबों को कराया भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। समाजिक संगठन महिला जागरूक मंच ने मौनी अमावस्या पर सोमवार को गरीबों को भोजन कराने के साथ उन्हें पुराने कपड़े वितरित किए। मंच की संस्थापिका संगीता खन्ना ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन गरीबों की सेवा करने से संतोष प्राप्त होता है। मंच की सदस्य पहले हरियांव के दलित बस्ती पहुंचीं। इसके बाद रेवड़ापरसपुर और फिर इंदिरा मिल स्थित वनवासी बस्ती पहुंची। मंच की सदस्यों ने सभी को बैठाकर उन्हें भोजन परोसा साथ ही मिष्ठान्न वितरित किए।
विज्ञापन

संगीता खन्ना ने कहा कि पर्व पर गरीब असहायों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही संस्था की सोच है। उन्होंने सभी बस्तियों की महिलाओ को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख पूनम मौर्या ने कहा कि शिक्षा की योजनाओं में काफी परिवर्तन आया है। अब पढ़ाई की जिम्मेदारी शासन ने अपने ऊपर ले रखी है। केवल बच्चों को विद्यालय भेजने से बच्चे पढ़ लिख कर शिक्षित बन सकते हैं। संस्था की सदस्यों ने ने बस्ती के पुरुषों व महिलाओं को बीड़ी, तंबाकू आदि नशा के सेवन से बचने को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में आशा टिबरेवाल, गुड्डी जैन, पल्लवी धवन, मुक्ति नेहरा, सालिनी गुप्ता, सुनीता मुंद्रा आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें