ज्ञानपुर। स्कूल वैन हादसे में गंभीर रूप से झुलसे पांच मासूम रविवार को भी जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे। शासन के निर्देश पर बीएचयू के आईसीयू कक्ष में बच्चों को वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। झुलसे बच्चों का हाल जानने के लिए हर कोई बेताब है। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
शनिवार को सुबह लखनो गांव में स्कूली वैन में आग लगने से 19 बच्चे झुलस गए थे। जिसमें छह बच्चों की हालत चिंताजनक होने पर बीएचयू के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। रविवार को एक बच्चे की स्थिति सामान्य हो गई लेकिन अब भी आरुषि, माही, दिशा, प्रिंस, आस्था की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पांचो बच्चे अब भी आईसीयू में भर्ती हैं। पांच बच्चों में तीन दिशा, माही और आरूषि भगवास गांव के जबकि दो शिवरामपुर के हैं। दूसरे दिन रविवार को बच्चों का हाल जानने के लिए सभी बेताब रहे। हर कोई बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।