भदोही। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य नाहिद लारी खान ने रविवार को ग्राम रड़ई और कंसरायपुर में गरीब स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, टिफिन, पानी बोतल आदि वितरित किया। कार्यक्रम 15 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में था। हालांकि ज्ञानपुर में हुए वैन हादसे में भारी संख्या में बच्चों के जख्मी होने से कार्यक्रम में केवल जन्मदिन की औपचारिकता तक सीमित कर दिया गया। कहा कि घटना की जिम्मेदारी परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग है। कहा कि भाजपा के संरक्षण के चलते इस तरह की घटनाएं थम नहीं रही हैं। डीएम से परिवहन, शिक्षा विभाग व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।मौके पर सपा नेता हुमायूँ खां, प्रधान अशोक यादव, प्रधान महेंद्र यादव, प्रधान विनय यादव, आशीष यादव आदि मौजूद थे।