फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊदा देवी बारात घर में गरीब बेटियों की होगी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से चौथी बार विधायक बना। इसलिए जनता के बीच आकर हिसाब देता हूं। आपके शान और सम्मान में आंच नहीं आएगी। ज्ञानपुर विधानसभा को माडल बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वह रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय वहिदानगर में 25 लाख की लागत से बनने वाले ऊदा देवी बारात घर के शिलान्यास पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारात घर बनने से गरीब बेटियों की शादी में 30 से 40 हजार बचेगा। जिससे वह परिवार दूसरे कार्य को कर लेगा। बारात घर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी बर्तन देने की घोषणा किया। उन्होंने कहा कि आप लोगो ने ही हमे विधायक बनाया है। मैं विधायक नही बल्कि आपका चौकीदार बनकर आप सबकी रक्षा- सुरक्षा करूंगा। विधायक ने मुख्यमंत्री के शान में कसीदे पढ़े। कहा कि योगी आदित्यनाथ की देखरेख में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकारों की तरह कोई घपलेबाजी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञानपुर विधानसभा के एक-एक गांव में मार्च तक पेयजल संकट खत्म हो जाएगा। सोलर वाटर पंप के माध्यम से लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पूर्व अतिथि का आयोजकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। एमएलसी रामलली मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने लोगों को संबोधित किया। मौके पर बैजनाथ सरोज, उर्मिला सरोज,धर्मराज सरोज, ताड़क सरोज, रमेश पासी, राजितराम यादव, गुड्डू जायसवाल, बुल्लारी शुक्ल, रामलाल यादव, ब्रम्हजीत शुक्ल, आशीष सिंह, योगेंद्र सिंह बाबा, जगदंबा शुक्ला, रमेश पासी आदि रहे। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी, कोमल और पूजा ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें