फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार पर धमके डीजे और डीएम, खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाजज नसीर अहमद, डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी राजेश एस ने शनिवार को दोपहर चार बजे जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों को मिल रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को देखा। निरीक्षण से जेल के बाहर तैनात बंदी रक्षकों में खलबली मच गई, हालांकि एक घंटे तक चली छानबीन में कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर चार बजे जिला जज नसीर अहमद द्वितीय, डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी राजेश एस और एएसपी डॉ. संजय कुमार अचानक जिला कारागार पहुंच गए। अधिकारियों ने जेल के एक-एक बैरक में जाकर कैदियों का हाल जाना। उनकी समस्याओं को सुना, कहा कि कोई दिक्कत हो तो उनसे बताएं। इस दौरान अधिकारियों ने जेल के मेस आदि का अवलोकन किया। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखी जाए। करीब एक घंटे तक जेल परिसर का मुआयना करने के बाद सभी अधिकारी बाहर निकले। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि जेल परिसर में सबकुछ सामान्य रहा। कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण रूटीन था। जिला जेल में वर्तमान समय में औसत से दो गुना अधिक कैदी बंदी हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें