जंगीगंज। बाजार के धनतुलसी मोड़ पर शनिवार को बिजली बिल जमा करने के लिए जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने फीता काटकर शिविर का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी दंडनीय अपराध है। सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है, जिसका लाभ सभी को लेना चाहिए। इस दौरान पांच लोगों ने नया कनेक्शन लिया जबकि 45 हजार बकाया वसूला गया। मौके पर एसडीओ केके गुप्ता, जेई मनोज कुमार सिंह, शिवचंद, सुभाष चंद बिंद आदि रहे।