ज्ञानपुर। विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाकर अध्यादेश लाने की मांग की है। इसको लेकर रविवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने सांसद वीरेंद्र सिंह को पत्रक देकर इस दिशा में शीघ्र कदम उठाने के लिए केंद्र सरकार से सक्रियता दिखाने की अपील की।
रविवार को सुबह आठ बजे के आसपास विहिप के जिलाध्यक्ष शीतला प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भदोही नगर स्थित सांसद आवास पहुंचे। इस दौरान सांसद से गुहार लगाई गई कि अयोध्या में राम मंदिर पर कानून बनाकर अध्यादेश लाने की उनकी इस मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया जाए। इस मौके पर मंदिर के मसले पर सांसद के साथ उनकी काफी देर तकचर्चा हुई। सांसद ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विहिप कार समिति के सदस्य रणजीत सिंह, देवमणि, कोषाध्यक्ष रीजेंसी होटल के मालिक राकेश, जिलामंत्री राम आसरे, राहुल जी, बागीश, मुन्ना महाराज, बजरंग दल काशी प्रांत के संयोजक महेश, बजरंग दल के जिला संयोजक रामचंद्र, बजरंग दल जिला सह संयोजक मुकेश, कपूरचंद आदि मौजूद रहे।