फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्सलेन निर्माण से नाला बंद, सड़कों पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोसिया। सिक्सलेन निर्माण से यातायात संग अन्य व्यवस्थाएं बेपटरी हो चुकी है। घोसिया नगर का नाला बंद होने से घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर बहने लगा है। इससे कई मोहल्लों में खलबली मच गई है। दूषित पानी की दुर्गंध से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। बंद नाले को खोलने की मांग की गई।
विज्ञापन

सिक्सलेन निर्माण से घोसिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक से 13 तक जीटी रोड से नीचा हो गया है। सड़क के दोनों तरफ नाला का कार्य होने से नगर पंचायत घोसिया की जल निकासी का नाला एनएचआई की ओर से बंद किया गया है। नाला बंद होने से वार्ड नंबर एक से आठ तक सड़क एवं गली में पानी लग गया। शुक्रवार को सड़कों पर दूषित पानी बहता देख नागरिकों में खलबली मच गई। परेशान लोग चेयरमैन आवास पर पहुंच गए। पूर्व चेयरमैन नुमान अहमद ने बताया कुछ दिन पूर्व एनएचआई के एक अधिकारी ने आश्वासन दिया था कि पानी निकासी के बाद हीं नाले का निर्माण कार्य होगा,लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इससे गंदा पानी नहीं निकल पा रहा है और बस्तियों में फैलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंप लगाकर जल्द ही पानी की निकासी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें