लालानगर। आरपीएफ के जवानों ने ट्रेनों से जुड़ी घटनाओं को रोकने के लिए शुक्रवार को कौलापुर और छतमी गांव में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया। आरपीएफ निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि अक्सर ट्रेनों में चैनपुलिंग की जाती है जो ठीक नहीं होता। इससे ट्रेनों के साथ-साथ आम लोगों को परेशानी होती है। गेट बंद होने के बाद भी लोग आने-जाने का प्रयास करते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। मौके पर उपनिरीक्षक अभिषेक बहादुर सिंह, एएसआई शिव प्रसाद, कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह, कांस्टेबल कृष्णा मुरारी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।