नईबाजार। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. विनोद सोनकर शास्त्री को पूर्वोत्तर रेलवे का क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर सोमवार को उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भदोही में पूर्वा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग मंत्रालय से करेंगे। वक्ताओं ने आशा जताई कि रेल सेवाएं बेहतर कराने में वे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
वार्ड संख्या 9 आजाद नगर में हुए समारोह में डा. सोनकर ने कहा कि वे जनता और रेलवे के बीच सेतु का काम करेंगे। प्रयास होगा कि रेलयात्रियों के दु:ख-दर्द को रेलवे अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उनका निराकरण करा सकूं। बताया कि शीघ्र ही हावड़ा नई दिल्ली वाया भदोही चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस का भदोही स्टेशन पर ठहराव की मांग रखेंगे। अभिनंदन करने वालों में भदोही पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, दिलीप गुप्ता, लालता सोनकर, विनय उमर, लालता प्रसाद, राजीव मोदनवाल, विनीत बरनवाल, प्रिंस गुप्ता, गोपाल अमर, पिंकू मोदनवाल, रजत सेठ, मुन्नीलाल यादव, मो.अली सिद्दीकी, विनोद तिवारी, खोवा सोनकर, जावेद कुरैशी, राजकुमार गुप्ता, विमल जायसवाल, अशोक दूबे, चंद्रमणि जायसवाल आदि रहे।