फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सेक्टर पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही । नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने शनिवार को नगर के नूरखांपुर सेक्टर के बूथ अध्यक्षों का स्वागत किया। ओजैर अंसारी के आवास पर हुए समारोह में उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में सेक्टर और बूथ पदाधिकारी अहम होते हैं। उनकी मेहनत और लगन पर किसी पार्टी की बुनियाद टिकी होती है।
उन्होने बूथ अध्यक्षों ओजैर अंसारी, जुनैद अंसारी, तारिक अंसारी व कमलेश गौतम को माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के लिए कड़ी मेहनत का समय आ गया है। जिस प्रकार से बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाया था उसके लिए एक बार फिर से प्रचार प्रसार में लग जाना है। जनता को विपक्ष द्वारा गुमराह करने वाले बयान की सच्चाई बयान करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर बूथ इकाईयों का अभिनंदन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस मौके पर विनीत बरनवाल, मो.अली सिद्दीकी, रामनरेश चौहान, शमसाद टिल्लू, प्रभु सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें