फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 11 पीएम श्री स्कूलों में खुलेंगी विज्ञान प्रयोगशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 11 पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से पढ़ाई को अधिक व्यावहारिक और रुचिकर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इन स्कूलों में उच्च गुणवत्ता वाले विज्ञान उपकरणों और फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। प्रयोगशाला की स्थापना में यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहयोगी होगी। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 33 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास शासन स्तर से किया जा रहा है। पीएम श्री में चयनित 11 विद्यालयों में अब विज्ञान प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। स्कूलों में बच्चों को किताबों के अलावा व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए आधुनिक और सुरक्षित उपकरण दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें स्मार्ट लर्निंग के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी आधारित चार्ट और मैनुअल के साथ मोबाइल एप्लीकेशन दिए जाएंगे, जिससे बच्चे थ्री वीडियो के जरिए विज्ञान समझेंगे। पीएसएलवी रॉकेट मॉडल, सोलर फैन, विंडमिल, अर्थक्वेक मॉडल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और स्मार्ट सिटी/विलेज के एलईडी वर्किंग मॉडल भी स्कूलों को दिए जाएंगे। बायो व फिजिक्स किट भी स्कूलों को मिलेंगी। इसमें पेपर माइक्रोस्कोप, मैग्नीफाइंग ग्लास, मानव शरीर के अंगों के थ्री मॉडल, फेफड़ों का मॉडल दिया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि जिले के 11 पीएमश्री विद्यालयों में आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। इसके सामान की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


विद्यालयों को मिलेगा आधुनिक फर्नीचर
कक्षा एक से आठ तक के कंपोजिट विद्यालयों के लिए विशेष तौर पर केमिकल-रेसिस्टेंट टॉप वाली साइंस प्रैक्टिकल टेबल, कम से कम 100 किलोग्राम भार क्षमता वाले प्लास्टिक स्टूल, लॉक-एंड-की सिस्टम से लैस स्टोरेज कैबिनेट, डिस्प्ले रैक और लेजर-एचिंग वाले नेम बोर्ड भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें