फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 एंबुलेंस कर्मियों को कोरोना योद्धा का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वैश्विक महामारी कोरोना काल में विशेष ड्यूटी में लगे 11 एंबुलेंस कर्मियों को कोराना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह ने प्रमाणपत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में सीएमओ ने कहा कि गत सात माह से 108 सेवा की 18, 102 सेवा की 20 और एएलएस सेवा से तीन कुल 41 एंबुलेंस जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत होकर शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हैं। जिनमें 11 एंबुलेंस कर्मी विशेष ड्यूटी में तैनात होकर संक्रमण की परवाह न करते हुए भी जो योगदान दिया वह काफी सराहनीय रहा है। इस मौके पर जिला प्रभारी आनंद मोहन सिंह, गौरव दुबे, आशुतोष मिश्रा, देवर्षि दुबे, नंदलाल, रमेश तिवारी, अजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें