फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ब्रिक्स देशों से आ रहे हैं 106 खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सीईपीसी के चेयरमैन कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर ने शनिवार को एक्सपो मार्ट में बातचीत के दौरान बताया कि एक्सपो में कुल 223 कालीन निर्यातक अपने कालीनों का प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक मंदी, अमेरिकी टैरिफ और विश्व में युद्ध जैसे हालात के बीच इस कालीन मेले में 450 विदेशी खरीदारों ने आने के लिए पंजीकरण कराया है। इस बार हम सभी को कालीन मेले से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमेरिकी टैरिफ से काफी हद तक राहत मिल चुकी है। मार्च में नई दिल्ली में प्रस्तावित एक्सपो नहीं हुआ था। इसलिए हमारे कालीन निर्यातक अच्छे अच्छे सैंपल के साथ भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक्सपो में आने वाले 450 विदेशी खरीदारों में से 106 खरीदार ब्रिक्स देशों के हैं, जिन पर इस बार भारत सरकार की पहल पर हम विशेष फोकस कर रहे हैं। इस दौरान मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष वासिफ अंसारी, उपाध्यक्ष असलम महबूब, एकमा अध्यक्ष उमेश गुप्ता, अनिल सिंह, रोहित गुप्ता, इम्तियाज अंसारी व परिषद की प्रभारी अधिशासी निदेशक डाॅ. स्मिता नागरकोटी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें