फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोड़ो सारे काम,पहले करो मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर/बाबूसराय। गोपीगंज नगर क्षेत्र के फूलबाग स्थित सेंट थॉमस स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को मतदाता जागरुकता रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रैली को स्कूल की प्रिंसिपल वृंदा सैम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मतदान अतिमहत्वपूर्ण कार्य है। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
रैली में शामिल एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं और शिक्षकों ने मतदान को सबसे बड़ा अधिकार बताते हुए देश और जनहित में बढ़-चढ़कर इसमें भागीदारी निभाने का आह्वान किया। भ्रमण पर निकली रैली में लोकतंत्र को मजबूत करने, बच्चों के हाथों में मतदान से जुड़ीं पक्तियां तख्तियों पर आकर्षण के केंद्र बने रहे। इस दौरान जहां जो बांटे दारू साड़ी नोट, उसको कभी नहीं देंगे वोट..., छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करो मतदान..., पहले करो मतदान, फिर करो जलपान... आदि नारे लगाए जा रहे थे। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन शिक्षक कर रहे थे। रैली ज्ञानपुर रोड, राजमार्ग-बस स्टैंड होते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर पुन: विद्यालय पर पहुंच कर समाप्त हो गई। प्रशासनिक अधिकारी सैम अब्राहम ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार है। इस महान कर्तव्य को निभाने में लापरवाही न करें। रैली में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षणेतर कर्मी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूसराय प्रतिनिधि के अनुसार-इंटर कॉलेज बाबूसराय की ओर से बुधवार को मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस का भव्य स्वागत कर रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर सीडीओ हरिशंकर सिंह ने रवाना किया। रैली में चल रहे स्कूली छात्र-छात्राएं और शिक्षकों ने मतदान को महादान बताते हुए 12 मई को मतदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर डीआईओएस एके चौरसिया, सुरेश कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य किरन मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें