ज्ञानपुर। नामांकन पत्रों की जांच में चुनाव में भाग्य आजमाने की कोशिश कर रहे रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में जामवंत की भूमिका निभाने वाले श्रीकांत उपाध्याय का पर्चा भी खारिज हो गया। जिन प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हुआ, उनमें सनातन संस्कृत रक्षा दल के श्रीकांत उपाध्याय, सपाक्स पार्टी से दीपक, राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी से वीरेंद्र चौबे, सुभासपा से सुमन देवी, राष्टीय समाज पक्ष पार्टी से महेंद्र पाल, सशक्त समाजवादी पार्टी से बैजनाथ यादव, रिपब्लिकन पक्ष पार्टी से मलिक परवेज, निर्दलीय से शिवसरन, अखंड राष्ट्रवादी पार्टी से चंद्रबली मौर्य, राष्ट्रीय किसान विकास पार्टी से अनुज मिश्रा, भारतीय मानव पार्टी से शिवशंकर बिंद और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से रामधनी केवट, शोषित संदेश पार्टी से बेचन राम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से महेंद्र कुमार गोंड, भारतीय कामगार पार्टी से ओमप्रकाश, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से आलोक कुमार, निर्दल से चंद्रशेखर प्रसाद, स्वर्ण भारत पार्टी से रविकांत भारती, भारतीय जन प्रगति दल से अतुल कुमार राय शामिल हैं।