ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को दोनों पालियों की स्नातक परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई। दोनों पालियों की परीक्षा में 1259 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 40 ने परीक्षा छोड़ दी।
प्रथम पाली की परीक्षा 8:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई। इसमें बीए प्रथम वर्ष के राजनीति विज्ञान के द्वितीय प्रश्नपत्र और बीएससी प्रथम वर्ष रसायन विज्ञान के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें 860 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 37 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक हुई। इसमें द्वितीय वर्ष के इतिहास, मध्य इतिहास, प्राचीन इतिहास प्रथम प्रश्नपत्र की और बीए तृतीय वर्ष की संगीत के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा हुई। इसमें 359 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।