फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग मार्ग बंद करने से दूकानदार निराश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। इंदिरा मिल रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद पहले से बनी सड़क बंद करना रामरायपुर के दुकानदारों पर भारी पड़ रहा है। बीते कई दशकों से प्रचलित हो चुके इंदिरा मिल चौराहे के चलते इन दूकानदारों की रोजी-रोटी प्रभावित हो गई है। उनका कहना है कि सुबह से लेकर शाम तक उनकी उनकी निगाहें ग्राहकों को ही ताकती रहती हैं। उनके सामने दुकान बंद करने की नौबत आ गई है। ज्ञात हो कि इंदिरा मिल रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने से 35 से अधिक दुकानदार प्रभावित हुए हैं।
इलेक्ट्रानिक्स उपकरण की दुकान करने वाले पल्हैंया निवासी बब्बू शर्मा ने कहा कि सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। पहले जब ओवरब्रिज नहीं था तो ग्राहक आते थे, लेकिन अब रास्ता बंद करने से आवागमन ही नहीं होगा तो ग्राहक कहां से आएंगे। जमुनीपुर के लल्लन चौरसिया की कपड़े की दुकान है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने फाटक के दोनों ओर दीवार उठाकर सड़क को पूरी तरह बंद करने से उनका क्षेत्र शहर से अलग थलग पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो स्टूडिया के मालिक कुकरौठी के विजय कुमार पटेल का कहना है कि अब हाल यह है कि ग्राहक के इंतजार में पूरा दिन बीत रहा है। मर्यादपट्टी निवासी किराना दुकानदार रामबाबू जायसवाल का कहना है कि लोगों के आवागमन के लिए रास्ता खुला रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें