सुरियावां। प्रबोधिनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के अवसर पर नगर में विभिन्न क्लबों और समितियों की ओर से दर्जनों धार्मिक चौकियां डीजे और भव्य साज-सज्जा के साथ निकाली गईं।
जय माता दी चौकी समिति चौक के अध्यक्ष रोहित चौरसिया, महाशक्ति चौकी समिति त्रिमुहानी अध्यक्ष रोहित जायसवाल, पिंटू विश्वकर्मा, लायंस क्लव चौक सुरियावां के अध्यक्ष दिनेश भोजवाल, मित्र क्लव सुरियावां के अध्यक्ष गौरव साहू, न्यू ब्वॉयज क्लब मिनी त्रिमुहानी अध्यक्ष विनोद हलवाई, वैष्णवी चौकी समिति गल्लामंडी अध्यक्ष विवेक मोदनवाल, बाल गोपाल चौकी समिति नयागंज अध्यक्ष भ्रिगु नारायण, अशोक नव युवा समिति अशोक नगर अध्यक्ष मखन मौर्य, शृंगार दुर्गा पूजा समिति बाइपास चौमुहानी सुरियावां ने नगर में भव्य चौकियां निकालीं। इनमें मां काली का नृत्य, राधाकृष्ण नृत्य, शिव तांडव नृत्य, महिषासुर युद्ध आदि की धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कार्यक्रम के लिए चार स्थानों पर पुरस्कार मंच बनाए गए थे। चौक में नव युवक दल विनय चौरसिया, रामलीला मंच के पूर्व नगर अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नव आदर्श बाल स्पोर्टिंग क्लब सुरियावां के राहुल उमर वैश्य, गल्लामंडी में अशोक जालान, मनोज, रवि आदि के मंच से चौकियों को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष गोरेलाल कन्नौजिया, मनीष जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, विनय चौरासिया, राम गरीब गुप्ता, अवधेश कुमार ऊमर, छेदीलाल गुप्ता, शेषधर गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मंडल, जटा शंकर मौर्य, रमाकांत गुप्ता, रामेश्वर ऊमर, डॉ चंद्रेश मौर्य, राकेश, अजय मोदनवाल, संजय, सुरेश, रामराज विश्वकर्मा, संतोष, जतन गुप्ता, प्रीतम, मदन, रवि, अशोक जालान, मनोज , राज विजय आदि ने सहभागिता की। नव युवक दल के मंच पर गायक राजेश परदेशी और सोनाली ने गीत पेश किए।