फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल जलने से 10 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मोढ़ रोड स्थित फत्तूपुर ट्रांसमिशन केंद्र में सोमवार की रात केबल जलने से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। लोगों की रात अंधेरे में गुजरी। रात्रि 10.30 बजे शुरू हुई रोस्टिंग के बाद 12.15 बजे बिजली बहाल तो हुई, लेकिन डेढ़ घंटे बाद पुन: बिजली गुल हो जाने के बाद फिर बिजली नहीं आई। इसके चलते लोग उमस भरी गर्मी में रतजगा करने को मजबूर हो गए। लोगों ने बताया कि सुबह 10 बजे बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन

शहर में मोहर्रम और गणेश पूजा का दौर चल रहा है। मुस्लिम बस्तियों में जहां लोग ताजियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, वहीं शहर के विभिन्न पंडालों में विराजे विघ्न विनाशक की पूजा का सिलसिला तेज हो गया है। फिर भी लोगों को रात की बिजली कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार की रात 10.30 बजे बिजली अपने समय पर कट गई। इसके बाद 12.15 बजे रात तक लोग बिजली का इंतजार करके ही सोते हैं। इसके बाद बिजली अपने समय पर आई, लेकिन डेढ़ घंटे के बाद पुन: गुल हो गई। इससे आधा शहर अंधेरे में हो गया। रात में इधर-उधर लोग फोन की घंटियां बजाकर थक गए, लेकिन कहीं से उम्मीद की किरण नहीं जगी।
सुबह होने पर विभागीय अधिकारियों से पता चला कि फत्तूपुर उपकेंद्र में रात डेढ़ बजे के आसपास केबल बर्स्ट हो जाने से बिजली गुल हो गई थी। इस बीच उमस और गर्मी के माहौल में लोगों को रात जाग कर गुजारनी पड़ी। काजीपुर, पीरखांपुर, निजामपुर, स्टेशन रोड, चकसैफ, पश्चिम तरफ, पचभैय्या, कटरा बाजार, कजियाना, तकिया कल्लन शाह आदि मोहल्लों लोग घरों के बाहर बैठकर रतजगा करते रहे। टाउन एसडीओ गोविंद प्रसाद ने बताया कि फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित थी। सुबह फाल्ट की जानकारी होने पर कर्मचारियों को लगाकर 10 बजे तक आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें