फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि-विधान से पूजे जा रहे विघ्नहारक भगवान गणेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। इस समय जनपदभर में गणेश पूजा की धूम है। विघ्नहारक भगवान गणेश की पूजा पूरे वैदिक विधि-विधान से की जा रही है। जनपदवासी गणेश की भक्ति में लीन हैं। चहुंओर गणपति बप्पा का उद्घोष हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में दो दर्जन से अधिक पंडालों में भगवान गणेश विराजमान हैं। इसके अलावा भक्तों ने अपने घरों में भी भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर उनका पूजन-अर्चन कर रहे हैं। पूजन के चौथे दिन पंडालों में भक्तों की काफी भीड़ रही। सुबह से लेकर शाम तक भक्तगण भगवान गणेश की आराधना कर रहे हैं। पूजा पंडालों में सुबह-शाम भगवान गणेंश की आरती की जी रही है। शाम को भक्तों की भीड़ अधिक उमड़ रही है। पूजनोत्सव कार्यक्रम पूरे 10 दिन तक चलेगा। हालांकि प्रतिमाओं का विसर्जन भी प्रारंभ हो चुका है। प्रतिदिन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। मंगलवार को भी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जो भी हो इस समय जनपदवासी भगवान गणेश की भक्ति में लीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें