फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया बच्चन की सांसद निधि विद्यालय में लगेगा सौर ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सपा की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन की सांसद निधि से नगर स्थित ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज में छह किलोवाट पावर की सौर ऊर्जा की स्थापना होगी। सांसद की अनुशंसा पर भदोही विकास खंड के ग्राम पिपरिस और ग्राम कोम में संपर्क मार्गों का भी कायाकल्प होगा। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए शीघ्र कार्यों को अंजाम देने की बात कही है।
विज्ञापन

ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि राज्यसभा सांसद ने गत वर्ष विद्यालय का दौरा किया था। इस दौरान उनसे सौर ऊर्जा की मांग छात्र-छात्राओं ने की थी। उन्होंने 5.88 लाख की लागत से छह किलोवाट सौर ऊर्जा की स्थापना की अनुशंसा की है। इसके अलावा, सांसद ने पिपरिस-कटेवना आश्रम रोड तक 70 लाख की लागत से और ग्राम पंचायत कोम में सत्य नारायण के घर से त्रिमुहानी तक 41.25 लाख की लागत से सीसी रोड संपर्क मार्ग के निर्माण की संस्तुति जिला प्रशासन को भेजा है। इस बाबत सीडीओ ने बताया कि सांसद द्वारा चयनित दोनों मार्गों और विद्यालय में सौर ऊर्जा की स्थापना के कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। शीघ्र ही उनके आदेशों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। सांसद द्वारा मार्ग निर्माण और विद्यालय को सौर ऊर्जा से सुसज्जित किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रबंध समिति और छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें