फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : ढाई हजार कक्ष निरीक्षकों की लगेगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने में शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। 18 फरवरी से शुरु होने वाली परीक्षा के लिए करीब ढाई हजार कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। इसमें 1700 माध्यमिक और आठ सौ बेसिक के शिक्षक कक्ष निरीक्षक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

26 जनवरी के बाद से कक्ष निरीक्षकों की सूची विभाग तैयार करेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से शुरु होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54 हजार 371 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी कराने के लिए प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग की ओर से हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। एक-एक कक्ष में छात्र संख्या के आधार पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी। इसके लिए राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की सूची मांगी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि सभी स्कूलों के शिक्षकों का डेटा ऑनलाइन उपलब्ध है। परीक्षा केंद्रों पर छात्र संख्या, कक्षों के आधार पर कक्ष निरीक्षकों का आवंटन होना है। 26 जनवरी के बाद कक्ष निरीक्षकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस बार 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक और 60 परीक्षार्थियों तक तीन कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें