ज्ञानपुर। शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल लाने की मुहिम धरातल पर दिखने लगी है। रविवार को अवकाश के दिन भी बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों की टीम मुसहर बस्ती, ईंट-भट्ठों पर पहुंची। विशेष अभियान के तहत छह ब्लॉकों में 10 हजार से अधिक बच्चों का नामांकन किया।
स्कूल चलो अभियान और हाउस होल्ड सर्वे के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों का प्रवेश लिया जा रहा है। इस दौरान शिक्षा से वंचित बच्चों को विद्यालय लाने का प्रयास विभागीय स्तर से किया जा रहा है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर रविवार को सुबह सात बजे से ही शिक्षकों की टोली गांव में पहुंची। अभिभावकों से मिलकर स्कूल में मिलने वाले फायदे गिनाए। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, जिला समन्वयक समुदायिक सहभागिता कल्पनाथ मिश्रा, नोडल संकुल प्रतीक मालवीय ने कई बस्तियों में जाकर अभिभावकों को प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर यशवंत सिंह लखनो, जिला समन्वयक प्रशिक्षण राजकुमार सिंह भिड़िउरा के लक्ष्मणपट्टी, बीएसए और डीघ बीईओ फराह रईस कंपोजिट विद्यालय केवटाही,डीघ, तलवा, कटरा बाजार में नामांकन कराने के लिए पहुंचे। बीईओ भदोही लालजी अमिलोरी, अमवा और चौरी के स्कूलों में पहुंचे। बीएसए ने बताया कि सभी ब्लॉकों में कुल 10 हजार से अधिक बच्चों का आन द स्पॉट प्रवेश कराया गया। कंपोजिट विद्यालय सागररायपुर के शिक्षक इंदू चंद्र पांडेय, शालू शुक्ला, संदीप पांडेय मुसहर बस्ती में पहुंचकर बच्चों का एडमिशन किया। औराई के बीईओ आशीष कुमार मिश्र ने जयरामपुर, घोसिया, राजापुर में अभिभावकों से संपर्क किया। इस मौके पर शिव कुमार शुक्ल, दिलीप कुमार सिंह, रामलाल यादव, कृष्णा, लालचंद्र यादव आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय गोपीगंज द्वितीय की प्रधानाध्यपिका प्रेमलता यादव, अजय पांडेय, शिल्पी अग्रवाल, सरिता देवी लाई बाजार, जीटी रोड, कोइरान गली, सदर मोहाल,चुड़िहारी मोहाल, अली नगर, पश्चिम मोहाल और पूरेभगवत की गलियों में भ्रमण किया। इंग्लिश मीडियम स्कूल गंगापुर की शिक्षिका यासमीन बानो के नेतृत्व में शिक्षक वनवासी, यादव और बिंद बस्ती में पहुंचे। इस मौके पर देवेंद्र पांडेय, रामजी मौर्य, कंचन देवी, मीरा देवी आदि रहीं। कंपोजिट विद्यालय भरतपुर में बिहारी लाल विश्वकर्मा, मनोज दूबे, गौरव सोनकर, सूर्यमणि शर्मा, अवधेश शुक्ला ममता, अमरजीत बिंद ने बच्चों का नामांकन कराया।