ज्ञानपुर हास्टल ग्राउंड पर भाला फेकती खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : संवाद
ज्ञानपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को हॉस्टल खेल मैदान में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया। अंतरराष्ट्रीय कोच मो. रूस्तम खान की मौजूदगी में डिस्कस, हैमर, शाॅटपुट, जैवलिंग और ऊंची कूद के अंडर-18 और अंडर-20 वर्ग के 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
इसमें अंडर-20 डिस्कस थ्रो में सूरज यादव, रक्षक नाराायण सिंह, हैमर थ्रो में विशाल राज, शिवमणि साहू चयनित हुए। शॉटपुट अंडर-18 वर्ग में कैश यादव, आकाश, जैवलिंग अंडर-20 वर्ग में आदित्य सिंह, विशाल पटेल, सपना देवी जबकि ऊंची कूद में सत्यजीत पाल का चयन किया गया। निर्णायक में अचितानंद राय और खेल सचिव कैलाशनाथ पाल रहे। सचिव ने बताया कि चयनित सभी 10 खिलाड़ी 18 और 19 फरवरी को पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शामिल होंगे।