उत्तरप्रदेश में स्टील फैक्ट्री का शिलान्यास करने आए केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनीप्रसाद वर्मा ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें केंद्र में सत्ता का ख्वाब देखना छोड़ देना चाहिए।
बेनी ने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के इशारे पर सांसद वरुण गांधी को बरी कराने में सरकार के सहयोग का आरोप भी मढ़ा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फैक्ट्री की स्थापना से जनपद के काफी युवाओं को रोजगार मिलेगा।
बेरोजगारों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण व कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा को लोकसभा चुनावों में सत्ता पाने का ख्वाब छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भी 20 वर्षों तक सपा के साथ रहकर धोखा खाते रहे।
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कहते हैं कि आडवाणी कभी झूठ नहीं बोलते। यह बात उनके भाजपा के साथ होने को स्पष्ट करती है।
मुलायम के रिश्तेदार व विधायक ने स्वयं ही सरकार, पुलिस प्रशासन की गिरती छवि व भ्रष्टाचार के कारण इस्तीफा भेज दिया।