फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी की छत से गिरकर मौत

Sun, 11 Oct 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी और जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रामनयन निषाद पुत्र करिया निषाद की शुक्रवार की रात एक बजे के करीब छत से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन


वह छत पर सोए थे। किसी काम से वह उठे और पैर फिसल जाने से घर में पीछे लगे खड़ंजे पर गिर पड़े। सिर फट जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह बनकटी द्वितीय सीट से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी थे। हालांकि इस घटना के बाद चुनाव की प्रक्रिया पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

42 वर्षीय रामनयन निषाद अपने मकान के पहले मंजिल पर पत्नी और तीन बेटों के साथ रहते थे। उपर के कमरे के बाहर छत पर बाउंड्री नहीं थी। वह रात में 10 बजे प्रचार कर घर लौटे थे।
विज्ञापन


खाना खाने के बाद वह ऊपरी तल पर परिवार के साथ सो गए। रात में एक बजे के करीब वे लघुशंका के लिए उठे और नीचे आने के दौरान छत से नीचे गिर पड़े। घटना के समय उनके पिता करिया जग रहे थे।

मकान के पिछले हिस्से से आवाज आने पर वह पहुंचे तो देखा कि रामनयन खड़ंजे पर छटपटा रहे हैं। वह चीखने-चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर परिवार के साथ गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए।

वे लोग रामनयन को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि राम नयन की मौत हो गई। अपने मां बाप की इकलौती संतान रामनयन की मौत की सूचना जैसे ही लोगों को मिली हर कोई उसके घर की ओर दौड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने सुबह पंचनामा कराकर रामनयन के शव को परिवारवालों को सौंप दिया। लालगंज के पास स्थित कुआनो के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें