फंदे से लटका मिला ननिहाल से लौटे युवक का शव
कलवारी (बस्ती)। थानाक्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव के 20 वर्षीय साजन का शव छत की कुंडी से लटका पाया गया। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो जिंदा होने की उम्मीद में जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
20 वर्षीय साजन परिवार के लोगों के साथ ननिहाल शादी समारोह में शामिल हुआ था। मंगलवार सुबह घर अकेले आया था। दोपहर में उसकी मां, छोटा भाई व बहन घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। उन लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। खिड़की से देखा तो कुंडी से साजन को फंदे से लटका पाया। उन लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे उतार लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक दल सिंगार गौतम ने परिवार के लोगों के साथ इलाज के लिए पीएचसी बहादुरपुर भेजा। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।