बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बहेरिया के कन्नीपुर गांव के राम लक्ष्मण का शव मिलने के ब
- फोटो : BASTI
पेड़ से लटकता मिला युवक की शव
वाल्टरगंज(बस्ती)। क्षेत्र के बहेरिया के कन्नीपुर गांव के 32 वर्षीय राम लक्ष्मण की गांव के बाहर पेड़ से लटकी लाश मिली। शाल से फंदा बनाकर एक डाल में बांधकर लटक रही मामा की लाश देख भांजी चिल्लाते हुए घर की ओर भागी। कुछ देर में ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विकास यादव ने शव कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने सील किए।
घरवालों ने बताया कि किराए पर अपना ट्रैक्टर चलाकर राम लक्ष्मण परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। सुबह पांच बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकले। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजने लगे। दोपहर के समय भांजी लक्ष्मी घर के पूरब की तरफ गई तो उसने नहर के समीप पेड़ से लटकता शव देखा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।