फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

कप्तानगंज(बस्ती)। स्थानीय पुलिस नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया है।
सिद्धार्थनगर जिले के मनिकौरा तिवारी निवासी सुधाकर मणि ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी अंबिका मिश्रा ने शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपये की ठगी की है। इसके साथ ही उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। जानकारी होने पर जब दिया हुआ पैसा उन्होंने वापस मांगा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। बताया कि इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज सौदागर ने बताया मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें