फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। थाना क्षेत्र के कुचुरूवा गांव के प्रिंस कुमार (21) का शव रविवार की गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर सुबह जामुन के पेड़ से लटका मिला। वह दो माह पहले दिल्ली से घर आया था। सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव के बुजुर्ग वंशराज शौच के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके युवक पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उन्होंने युवक की पहचान की और गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने शव को उतरवाया और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता गिरीश लाल ने बताया कि बेटा मजदूरी का परिवार का पालन-पोषण करता था। प्रिंस कुमार दो माह पहले दिल्ली से गांव लौटा था। वां पीओपी का काम करता था, अपने सभी भाई-बहनों सबसे बड़ा था।

-


परिवार का कमाऊ सदस्य था प्रिंस
पिता गिरीश लाल ने बताया कि प्रिंस रोज की तरह शनिवार की शाम को भोजन कर सोने चला गया। उस समय उसके चेहरे पर किसी तरह का कोई तनाव नहीं था। उन्होंने बताया कि परिवार का कमाऊ बेटा खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें