फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रांसफॉर्मर के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
रक्षाराम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पैकोलिया। क्षेत्र के सेखुई गांव निवासी एक युवक खेत के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर के बगल अचेतावस्था में मिला। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी विनय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम करीब 05:30 बजे उनके भाई रक्षाराम (38) खेत देखने गए थे। काफी देर तक वापस नहीं आए तो खोजबीन की गई। इस दौरान ट्रांसफाॅर्मर के पास वह अचेतावस्था में मिले। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह मुंबई में मजदूरी करते थे। करीब दो माह पहले घर आए थे। रक्षाबंधन पर्व के बाद उन्हें मुंबई जाना था। परिवार में पत्नी उमा के अलावा चार साल का बेटा सनी और डेढ़ साल की बेटी क्षमा भी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें