फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डिजिटल प्लेटफाॅर्म से जुड़कर युवा निखार सकेंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन शैक्षिक प्लेटफाॅर्म से जोड़ा जाएगा। छात्रों इस नई तकनीकों के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ने से माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन शैक्षणिक प्लेटफॉर्म से जोड़ने की पहल को गति मिलेगा।
विज्ञापन

अब स्कूल स्तर पर छात्रों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विद्यालयों के शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे विद्यार्थियों को विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दें। इसके तहत छात्रों को ई-लर्निंग सामग्री, वीडियो लेक्चर, मॉडल पेपर, क्विज और अन्य अध्ययन संसाधनों का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
इससे पढ़ाई को अधिक रोचक और समझने योग्य बनाया जा सकेगा। ऐसे में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए छात्र अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं के अनुसार सही कॅरिअर का विकल्प चुन सकेंगे। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छात्र तनाव और अन्य समस्याओं से बेहतर तरीके से निपट सकें।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग छात्रों में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इससे वे अपनी गति के अनुसार पढ़ाई कर कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दे सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए यह पहल विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें