फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सऊदी अरब में रोजगार के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी/गैर तकनीकी पदों पर बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 43,962 से 99,188 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों को स्ट्रक्चर वेल्डर, वेल्डर, वेल्डिंग, फैब्रिकेशन, प्लंबर, टेक्नीशियन आदि क्षेत्रों में कार्य का अनुभव होना आवश्यक है। अनुभव सीमा 5 से 15 वर्ष तथा आयु सीमा 25 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को रोजाना आ घंटे कार्य करना होगा तथा सप्ताह में छह दिन कार्य दिवस रहेंगे। अनुबंध अवधि दो वर्ष की होगी। कंपनी द्वारा वीजा, यात्रा, आवास एवं मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें