फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 63 ट्रेडों में युवा कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27 के तहत सोमवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक विकास भवन में हुई। अध्यक्षता सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जो 16 साल की आयु वर्ग के हैं वह कौशल विकास में चयनित 63 ट्रेडों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम, प्रधानाचार्य आईटीआई, प्रधानाचार्य पालिटेक्निक, बीएसए, डीआईओएस, प्रधानाचार्य नवोदय, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मौजूद रहे। जिला समन्वयक डीपीएमयू गोविंद कुमार योजना के बारे में बताया।
बताया कि आवेदन करने वाले बच्चों की परीक्षा जनपद, मंडल, राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को भारत सरकार के स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें