कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा गांव में युवक को घर से उठा ले जाने और बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। भाई को बचाने के लिए बहन गिड़गिड़ाती रही, मगर मनबढ़ों को दया नहीं आई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवक की रस्सी खोलकर मुक्त किया।
मामले से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। मुकामी पुलिस की लीपापोती से नाराज युवक ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है ।
जानकारी के अनुसार, कुदरहा पुलिस चौकी क्षेत्र के परेवा निवासी लालचंद ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की है कि बच्चों के विवाद को लेकर 16 मार्च को दर्जनों लोग लाठी-डंडा लेकर उसके घर आए।
बेटे सोनू की पिटाई कर अपने घर ले गए। आरोप है कि बिजली के खंभे से बांधकर मारने-पीटने लगे। डायल 112 पुलिस के आने के बाद बेटे की जान बची। इसकी शिकायत मुकामी पुलिस से की गई, मगर पुलिस मदद करने को तैयार नहीं है। संवाद